डबरा वार्ड क्रमांक 19: आखिर क्या हैं लोगों की समस्याएं और क्या उम्मीद है उनकी नवनिर्मित नगरपालिका से

डबरा वार्ड क्रमांक 19: आखिर क्या हैं लोगों की समस्याएं और क्या उम्मीद है उनकी नवनिर्मित नगरपालिका से

डबरा, अरुण रजक। अगर डबरा शहर को मध्य प्रदेश का ‘धान का कटोरा’ कहा जाए, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस शहर से ना केवल देश में बल्कि विदेशों तक भी अनाज भेजा जाता है। एक समय था जब यहां मौजूद शुगर फैक्ट्री की शक्कर पूरे देश में भेजी जाती थी लेकिन वही शहर आज बदहाली के आंसू रो रहा है।

लोगों की परेशानियां सुनने और उन्हें जनप्रतिनिधियों तक लाने का जो प्रयास एमपी ब्रेकिंग न्यूज ने शुरू किया है उसे आगे बढ़ाते हुए आज हमारे संवाददाता डबरा के 19 नंबर वार्ड में पहुंचे और मौजूद लोगों से समस्या पूछी।

ये भी पढ़े … MPBreaking news पहुंचा वार्ड क्र. 2, सुनी समस्या, निवासी बोले ना अधिकारी सुनते हैं ना ही पार्षद

जब हम नवनिर्वाचित नगर पालिका के बारे में लोगों की राय लेने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद शख्स ने वार्ड के लोगों की ओर से वार्ड की परेशानियों को हमारे सामने रखा। वार्ड निवासी मोहर सिंह गुर्जर ने परेशानियां बताते हुए कहा कि वह काफी समय से खुदी हुई सड़क और वार्ड में गंदगी से परेशान है। आपको बता दें इस वक्त पूरे डबरा शहर में पानी की सप्लाई के लिए लाइन डाली जा रही है और यह देखा गया है की बहुत ही कम जगह ऐसी हैं जहां लाइन डालने के बाद सड़क की गुणवत्ता पूर्वक मरम्मत की गई हो। ठेकेदार केवल खानापूर्ति करते हुए लाइन को मलबे से ढक कर चले जाते हैं और नगरपालिका अधिकारी भी कार्य की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं देते हैं जिसके बाद उस गली और मोहल्ले के रहवासियों को काफी दिक्कतों का और गंदगी का सामना करना पड़ता है।

[dgv_vimeo_video id=”742978929″]

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गुर्जर ने हमें बताया कि उन्होंने कई बार इन परेशानियों की शिकायत डायल 181 पर भी की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। अपनी स्वयं की परेशानी बताते हुए मोहरसिंह गुर्जर ने कहा कि मेरे घर के सामने जब पाइप लाइन डाली गई थी उसके बाद उसे खानापूर्ति करके खोदे हुए मलबे से ही ढक दिया गया, जिसके चलते वह मलवा उनकी दुकान के सामने पड़ा हुआ है और इससे बरसात में रस्ते से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफी समय से परेशान रहवासियों ने हमसे बात करते हुए कहा कि अगर डबरा नगर पालिका जनता की समस्याओं को इसी तरह नजरअंदाज करता रहा तो जनता क्या करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”742979317″]

हालांकि, वार्ड क्रमांक 19 के रहवासियों ने यह भी कहा कि अब उनकी उम्मीदें नवनिर्वाचित अध्यक्ष–उपाध्यक्ष और पार्षद से लगी हुई है और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी ये परेशानियां जल्द से जल्द समाप्त हो जाएंगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews