डबरा में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 100 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित, बांटे गए प्रोत्साहन पत्र और स्मृति चिन्ह

रावत समाज नवयुवक मंडल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया।
dabra news

Dabra News: डबरा के ओम मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को रावत समाज नवयुवक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दसवीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के साथ ही अन्य शासकीय प्रतियोगी परीक्षा  और योजनाओं सफल प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह रावत समाज नवयुवक मंडल डबरा के बैनर तले संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के जिला सागर इंजीनियरिंग कालेज में पदस्थ प्रोफेसर रामशरण रावत मौजूद हुए। विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र सिंह रावत जीएसटी कमिश्नर की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

dabra news

छात्रों के साथ अतिथियों को भी किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में कुल 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 10वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर दीप्ति रावत (96.4%), रानी रावत (95.7%) और ध्रुव रावत (93.4%) को विजेता घोषित किया गया। 12वीं के टॉपर्स नम्रता रावत (91.2%), सिमरन रावत (90%) और दीपक रावत (90%) को सम्मानित किया गया है। दिव्यांशी रावत का आईआईटी में हुए सिलेक्शन पर हर्ष व्यक्त किया गया।

मंडल द्वारा शिवपुरी एवं सबलगढ़ (मुरैना) से पहली बार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आगामी समय मे मिलकर कार्यक्रम आयोजित करने की बात पर जोर दिया गया।

रामशरण रावत के कही ये बात

अपने संबोधन में बातौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामशरण रावत ने कहा कि, “डबरा में ऐसे आयोजन का होना बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है। जो रावत समाज नवयुवक मंडल द्वारा निरंतर कई वर्षों से क्षेत्र में रावत समाज की प्रतिभाओं के धनी 10वी एवं 12वी कक्षा में टॉपर्स बच्चों को सम्मानित करना निश्चित रूप से उनको हौसला प्रदान करेगा और वे सफलता की ऊंचाइयों पर जाएंगे।”

dabra news

रावत समाज अध्यक्ष के क्या कहा?

रावत समाज अध्यक्ष पोषन सिंह ने कहा कि, “बच्चों को प्राथमिक अवस्था में प्रोत्साहित और सम्मानित करना उनके लिए प्रेरणादायक साबित हो रहा है और समाज की नई युवा पीढ़ी अपनी मंजिल को प्राप्त करने में गतिमान है। ” उन्होंने क्षेत्र के युवा मार्गदर्शन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर सहयोग करने की बात भी कही है।

कार्यक्रम से शिक्षा क्षेत्र में ऊर्जा का होगा संचार- हनु सर

कार्यक्रम के अतिथि ग्वालियर के हनु सर ने कहा कि, “इस तरह सामाजिक कार्यक्रम होना से नवयुवकों में शिक्षा क्षेत्र में ऊर्जा की संचार होता है। और  प्रतिभावान छात्रों को सफलता की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता है।: उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिए सदैव हर संभव साथ और सहयोग देने की बात कही। साथ ही उपस्थित लोगों का आभार धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा है कि,” रावत समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पोषन सिंह रावत हमेशा सामाजिक शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यों में पूरे क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहते हैं।”

इन लोगों की रही विशेष भूमिका

मंच पर बृजमोहन रावत निरीक्षक अशोकनगर, सबलगढ़ कॉलेज में पदस्थ डॉ प्रीतम सिंह रावत, राष्ट्रपति पदक विजेता सीआरपीएफ कमांडो सुशील रावत, आईपीएस ट्रेनर हैदराबाद हरि सिंह रावत, ओमप्रकाश रावत पुलिस निरीक्षक मुरैना, भोपाल एम्स में पदस्थ डॉ सोनिका सिंह रावत (एमडी) ,रिटायर्ड शिक्षक बहादुर सिंह रावत सबलगढ़ एवं रावत समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष पोषण सिंह रावत मौजूद रहें। वहीं  मंच संचालक संजय सिंह रावत (क्षेत्र अधिकारी, बिशेष शाखा) अशोकनगर द्वारा किए गए शानदार मंच संचालन के लिए रावत समाज नवयुवक मंडल के सभी पदाधिकारियों ने आभार जताया है। रावत समाज नवयुवक मंडल के मार्गदर्शक के रूप में प्रीतम सिंह रावत शिक्षक,  शैलेंद्र सिंह रावत, योगेंद्र सिंह रावत, शिरोमन सिंह रावत, हाकिम सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, भरत सिंह रावत कोटरा, गोपाल रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, सुनील रावत ,जितेंद्र सिंह रावत, आशु रावत, इजी. रिंकू सिंह रावत सराहनीय कार्य करने में विशेष भूमिका रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews