डबरा में हुआ सड़क हादसा, ओवरब्रिज से नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे राहगीर

डबरा में हुआ सड़क हादसा, ओवरब्रिज से नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे राहगीर

Dabra Accident News : डबरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक कार ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। जिसकी ऊंचाई लगभग 50 फीट बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि ब्रिज के नीचे खड़े राहगीर बाल-बाल बच गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सिविल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर ग्वालियर रेफर कर दिया है।

गड्ढों के कारण ओवरब्रिज से गिरी कार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय कौमेश रावत सुबह लगभग 8 बजे डबरा ओवरब्रिज के नीचे लगे नाश्ते के ठेलों से नाश्ता कर अपने गांव वापस लौट रहा था, तभी घने कोहरे के कारण सड़क के गड्ढे नजर नहीं आए। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए।

पहले भी कई बार हो चुके हैं हादसे

डबरा ओवरब्रिज पर ऐसे हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस सप्ताह यह दूसरा हादसा है जोकि ओवरब्रिज पर हुआ है लेकिन फिर भी डबरा प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

डबरा, अरुण रजक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews