Dabra News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Rajasthan News

Dabra News : डबरा से इस वक्त दुखद घटना सामने आई है, जब करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम फैल गया है। बता दें कि मृतक का एक छोटा बेटा और बेटी है, जिनके सिर से आज उनके पिता का साया उठ गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ऐसे हुआ हादसा

दरअसल, घटना जंगीपुर का है, जब दुबे जी की बगिया के पास रहने वाले एक परिवार में उस समय मातम पसर गया जब बृजलाल पुत्र हरिलाल उम्र 35 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, मृतक अपने घर की लाइट का तार बाहर लगे बिजली के खंबे पर डालने गया। तार डालते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। जैसे ही परिवारवालों ने यह देखा फौरन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसको सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर में कमाने वाला एकलौता इंसान था।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews