
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब सरकारी स्कूल की 2 छात्राएं शुक्रवार की शाम से गायब है। इस घटना से पूरे इलाके में जहां सनसनी फैली हुई है, तो वहीं पुलिस की नींद उड़ी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर तेजी से गायब बच्चियों की तलाश की जा रही है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अभिभावक 9वीं क्लास में पढ़ने वाली दोनों छात्राओं को स्कूल तक छोड़ने आए थे। जिसके बाद वो कैंपस के अंदर भी गई, लेकिन शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह कैंपस से बाहर नहीं आईं।
जानें पूरा मामला
दरअसल, मामला एमएलबी स्कूल का है। काफी देर बाद स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की गई, तो पता चला कि छात्राएं स्कूल ही नहीं आई थी और ना ही देर रात तक वह घर पहुंची। इससे परिजन काफी ज्यादा परेशान हो गए और थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 2 छात्राओ के गायब होने के बाद रातभर से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आसपास में लगे सभी सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं। इस वारदात से शहर के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
TI ने दी ये जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिह के मुताबिक, देर रात जैसे ही रिपोर्ट लिखवाई गई, पुलिस की टीम एक्टिव हो गई है। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है और दोनों छात्राओं की तलाश शूरु कर दी गई है। शहर में लगे पुलिस कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि लड़कियों की पताशाजी हो सके। पुलिस से मिल रही जानकारी के अनसार, स्कूल में लगे कैमरे बंद है। केवल इतना ही नहीं, दोनों की क्लास में अटेंडेंस भी नहीं है। फिलहाल, इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”1023479728″]
[dgv_vimeo_video id=”1023479808″]
[dgv_vimeo_video id=”1023479894″]
[dgv_vimeo_video id=”1023480109″]
[dgv_vimeo_video id=”1023480014″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

