हथगोला फटने से 5 किशोर घायल, लॉकडाउन में खेल रहे थे क्रिकेट

हथगोला फटने से 5 किशोर घायल, लॉकडाउन में खेल रहे थे क्रिकेट

दमोह/गणेश अग्रवाल

दमोह जिले के बटियागढ़ में हथगोला फट जाने से 5 किशोर घायल हो गए हैं जिन्हें बटियागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां इनकी स्थिति देखते हुए उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। यह किशोर लॉक डाउन के दौरान सारे नियम तोड़कर बटियागढ़ में स्थित खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।

जिले के बटियागढ़ में लॉक डाउन तोड़कर खेल मैदान में क्रिकेट खेलना 5 किशोरों को भारी पड़ गया। दरअसल यह किशोर बटियागढ़ में खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान इनकी बॉल मैदान के पास ही बनी एक झोपड़ी में जाकर गिर गई। बॉल ढूंढने के दौरान एक किशोर का पैर हथगोले पर पड़ गया और वो फट गया। इसमें वहां मौजूद सभी किशोर इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। सबसे पहले इन सभी किशोरों को बटियागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से इन्हें दमोह रेफर किया गया है। दमोह में सभी का इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह लोग क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान बॉल गुम जाने के कारण जब उसे ढूंढने के लिए बबलू कुचबंदिया की टूटी झोपड़ी में गए तो वहां पर हाथ गोले की चपेट में आ गए। इन किशोरों में देवेंद्र अहिरवार,अजय अहिरवार, ओंकार अहिरवार नीलेश अहिरवार नामक किशोर घायल बताए जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews