गोकशी, लूट, डकैती के आदतन अपराधी ने चलाई गोली, एएसआई घायल, पुलिस ने जवाबी फायर किया, गिरफ्तार

बदमाश कासिम कसाई ने बदमाशी दिखाते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस ने पहले उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन जब वो नहीं माना तो प[उलिस ने जवाबी फायरिंग कर उसके पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Damoh News

Damoh News: दमोह पुलिस ने एक आदतन शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, गिरफ्तार बदमाश कासिम कसाई पर जिले के अलग अलग थानों में गोकशी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 23 संगीन अपराध दर्ज हैं हल ही में 7 मार्च को हुई गौहत्या के एक मामले में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, पुलिस ने जब इसे गिरफ्तार किया तो इसने पुलिस पर गोली चला दी जिससे एक एएसआई घायल हो गया, बदले में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है

बीते 7 मार्च को शहर के सीताबाबली इलाके में गोहत्या के सनसनीखेज मामले में कासिम कसाई मुख्य आरोपी था और इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही थी, दमोह पुलिस को कल रात कासिम को गिरफ्तार करने में कामयाबी भी मिली। इस आदतन अपराधी की तलाश अवेध हथियार तस्करी में भी थी और इसी सिलसिले में देर रात पुलिस कासिम को लेकर राजनगर तालाब इलाके में गई जहां उससे कुछ हथियार जब्त किए।

पुलिस पर किया फायर, एएसआई को लगी गोली 

पुलिस जब हथियार जब्त कर रही थी तभी शातिर बदमाश  कासिम ने फिर बदमाशी दिखाई पुलिस जब लिखापढ़ी में व्यस्त थी, इसी बीच झाड़ियों में छिपाए एक रिवाल्वर से उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया पुलिस वाले जैसे तैसे बचे लेकिन एक एएसआई आनन्द अहिरवाल के कंधे में गोली लग गई। जंगली इलाके में भागते इस बदमाश को पकड़ने पुलिस ने भी फायर किए और कासिम के पैर में गोली लगने के बाद आरोपी पकड़ में आ गया।

अलग अलग थानों में दर्ज हैं 23 अपराध 

दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक हाल ही में गोकशी के मामले के अलावा कासिम कसाई पर गोकशी, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे संगीन मामलों के 23 अपराध दर्ज है, इस पर अब पुलिस पर गोली चलाने का अपराध भी दर्ज किया जायेगा। फिलहाल पुलिस पर चली गोली और फिर आरोपी के शार्ट इनकाउंटर के बाद सनसनी फैली हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”1067647127″]

[dgv_vimeo_video id=”1067647566″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews