असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को किया खंडित, दमोह में तनाव का माहौल, पुलिस ने की शांति की अपील

इस पूरे मामले में पटेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है कि प्रतिमा को जल्दी से दुरुस्त करके लगवा दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है।
damoh Baba Saheb Ambedkar

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पटेरा पुलिस थाने क्षेत्र के तहत आने वाले कोटा गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगो मे आक्रोश है।

दरअसल ग्राम कोटा के पंचायत भवन के बाहर बाबा साहब की मूर्ति इसी साल लगाई गई थी। आज सुबह जब लोगों ने मूर्ति को देखा तो उसका एक हाथ क्षतिग्रस्त था। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात के समय आसामाजिक तत्वों ने इस हरकत को अंजाम दिया है।

छावनी में तब्दील हुआ इलाका

सुबह से ही पंचायत भवन के बाहर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया और पटेरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पटेरा पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला है। हालातों के मद्देनजर दमोह और आसपास से पुलिस बल कोटा गांव भेजा गया है और इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

एसपी लोगो से की शांति की अपील

जिले के एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक देर रात असामाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, जिसे लेकर पटेरा थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है वहीं प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है कि प्रतिमा को जल्दी से दुरुस्त करके लगवा दिया जाएगा। एसपी ने लोगो से शांति की अपील भी की है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1041098503″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews