इलेक्ट्रॉनिक बाइक चार्ज करते समय रहें सतर्क, दमोह में e bike शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

जानकारों की माने तो कई दफा ज्यादा चार्जिंग मतलब ज्यादा वक्त तक इन बाइक्स को चार्ज पर लगाने की वजह से बैटरी गर्म हो जाती है औऱ इससे उसके ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है ।
fire in e-bike showroom

Fire in e bike show room : क्या आपके पास बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रॉनिक बाइक है तो इस खबर को बहुत ध्यान से जानिए बाइक चार्ज करते वक़्त सतर्क और सावधान रहिये वरना कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हम आपको डरा नही रहे बल्कि सतर्क सावधान कर रहे हैं क्योंकि एमपी के दमोह में एक ऐसा ही बड़ा हादसा हुआ है  जब बाइक को चार्ज करते वक़्त उसमे ब्लास्ट हुआ और फिर आग लग लगी तो इस आग ने एक शोरूम जलाकर खाक कर दिया है।

सोमवार की देर शाम दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर आमचोपरा के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक के शोरूम में अचानक तेज ब्लास्ट की आवाज आई तो इलाके में अफरातफरी मच गई औऱ जब लोगो ने देखा तो इस शो रूम में रखी एक बाइक में आग लगी थी, लोग कुछ करते उसके पहले ही चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग पूरे शो रूम में फैल गई। जैसे तैसे लोगों ने बाइक्स को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो बाइक पूरी तरह जल गई और शो रूम में लाखों का फर्नीचर दूसरे उपकरण भी जलकर खाक हो गए।

बिजली बोर्ड से निकली चिंगारी बैटरी पर गिरी और हो गया ब्लास्ट  

सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियाँ पहुंची, आग पर काबू पा लिया है। शोरूम मालिक के मुताबिक ग्राहकों के लिये रखी एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक की बैटरी चार्ज करने के लिए प्वाइंट पर लगाया गया था कि अचानक उसमें से चिंगारी निकली जो बैटरी पर गिरी जिससे तेज विस्फोट हुआ और फिर आग लगी।

चार्जिंग करते समय ये सावधानी भी जरूरी 

जानकारों की माने तो कई दफा ज्यादा चार्जिंग मतलब ज्यादा वक्त तक इन बाइक्स को चार्ज पर लगाने की वजह से बैटरी गर्म हो जाती है औऱ इससे उसके ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है इस ब्लास्ट में भी ऐसी ही सम्भावना जताई जा रही है। इसके अलावा जिस प्वाइंट पर चार्जिंग के लिए गाड़ी को लगाया जाता है वो पावर पिन होनी चाहिए मतलब चार्जर का लोड सहन कर सके कई बार सामान्य प्लग में चार्जर लगाने से भी चार्जर में आग की संभावना होती है।

10 से 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान 

खास तौर पर वो लोग सावधान रहें जो बैटरी चार्जिंग के लिए लगाकर रात में सो जाते हैं लेकिन ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। शोरूम संचालक का कहना है हमारा करीब 10 से 15 लाख रुपये का निकसान हुआ है उधर सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि शोरुम संचालक से डिटेल लेकर नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं, अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1039694920″]

[dgv_vimeo_video id=”1039695060″]

[dgv_vimeo_video id=”1039695186″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews