
Damoh News : दमोह जिले में देर रात दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
फुटेरा वार्ड का मामला
दरअसल, मामला फुटेरा वार्ड का है। जब यहां रहने वाले ठाकुर और चौरसिया परिवार के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसमें लाठियां, लोहे की सरिया भी चली। केवल इतना ही नहीं, लगभग एक घंटे भर तक पत्थरबाजी भी होती रही। इससे पहले भी दोनों पक्षों के विवाद को पुलिस द्वारा सुलझाया जा चुका था लेकिन देर रात एक बार फिर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”836835597″]
[dgv_vimeo_video id=”836835771″]
[dgv_vimeo_video id=”836835868″]
[dgv_vimeo_video id=”836835961″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

