DAMOH NEWS : दमोह के गंगा जमना स्कूल में एक बार फिर पुलिस अमला पहुंचा है दरअसल स्कूल की जांच में यह भी सामने आया है की स्कूल का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण है, जिसके बाद इस हिस्से को तोड़ने का आदेश प्रशासन ने दिया है, हालांकि मंगलवार सुबह निगम का अमला स्कूल तोड़ने पहुंचा था लेकिन लोगों की भीड़ और विरोध के चलते अमला बैरंग लौट गया था लेकिन दोपहर बाद अमला फिर पुलिस बल के साथ लौटा है और कार्रवाई कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”835780622″]

यह था मामला 

मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका सीएमओ के साथ तहसीलदार भी पहुंचे है, गौरतलब है की स्कूल में गैर मुस्लिम छात्राओ को भी हिजाब पहनाने के मामलें में यह स्कूल कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आया था और जब इस स्कूल की पड़ताल राज्य बाल अधिकार आयोग के सदस्यों ने की तो जो सच सामने आया वह चौकानें वाला था स्कूल में शिक्षा के नाम पर गैर-मुस्लिम छात्रों को भी इस्लाम की शिक्षा दी जा रही थी, जांच में तथ्य सामने आने के बाद फिलहाल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई के आदेश दिए है।

[dgv_vimeo_video id=”835776846″]