
Damoh News : मध्य प्रदेश दमोह जिले में चंदन की तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर चंदन तस्करों ने एक मंदिर परिसर में लगे दो पेड़ों में से एक पेड़ को काटकर अपने साथ ले गए, जबकि एक पेड़ को छोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
मंदिर के पुजारी जगदीश दास जी महाराज ने बताया कि लगभग 10 साल पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है और अब फिर से चंदन की तस्करी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
15 साल पुराने पेड़ो अवैध तरीके से काटा
जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित फलको मंदिर में बीते 15 साल से चंदन के दो पेड़ लगे हुए थे, जहां पर चंदन तस्करों के द्वारा इन पेड़ों को काटा गया। मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर की दूरी पर यह अवैध कटाई करके चंदन की तस्करी की गई। इसमें से एक पेड़ को पूरी तरह से काट करके चोरी कर लिया गया, तो वहीं दूसरे पेड़ को काटने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर इसे ले जाने में असफल रहे।
ग्रामीण ने दी ये जानकारी
स्थानीय ग्रामीण बहादुर राय ने बताया कि आसपास के गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर दिया गया है। साथ ही मुखबिर तंत्रों की मदद से तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1027643280″]
[dgv_vimeo_video id=”1027644075″]
[dgv_vimeo_video id=”1027644490″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

