
Damoh News : प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस के मौज़ूदा सीजन की प्रतिभागी चाहत पांडे के परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद उनकी मां की प्रॉपर्टी कुर्क होगी। इससे खलबली मची हुई है। बता दें कि चाहत पांडे मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली हैं। उनकी मां भावना पांडे सरकारी टीचर हैं।
दमोह के एक गांव में पली बढ़ी चाहत ने साल 2023 के MP विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उनका जादू नहीं चला और उनकी जमानत जब्त हो गई। इस बीच अब उनकी मां की परेशानी बढ़ गई है, जिनके खिलाफ कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया है।
जानें मामला
दरअसल, भावना पांडे ने एक फाइनेंस कंपनी श्रीराम फायनेन्स से कमर्शियल व्हीकल फायनेन्स कराया था, लेकिन उसकी किश्त जमा नहीं की। जिसे लेकर फ़ायनेन्स कंपनी ने दमोह जिला न्यायालय में एक केस फाइल किया था। जिसपर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि भावना फ़ायनेन्स कंपनी का पैसा जमा करे, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी प्रॉपर्टी कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
कोर्ट ने दिया आदेश
दमोह जिला न्यायालय के न्यायाधीश अमर गोयल के कोर्ट ने इस कुर्की की कार्यवाही के लिए पुलिस की एक टीम भी बनाई है। जिन्हें आदेशित किया गया है कि वो कुर्की की कार्यवाही में सहयोग करें। आदेश के मूताबिक, भावना पांडे को 13 लाख 20 हजार रुपये की राशि फायनेन्स कंपनी को अदा करनी है।
[dgv_vimeo_video id=”1023840645″]
अधिवक्ता ने कही ये बात
वहीं, कंपनी के अधिवक्ता अनुपम भारती के मूताबिक कोर्ट के आदेश के बाद जल्द ही कुर्की की कार्यवाही होगी। उनका कहना है कि चाहत पांडे बिग बॉस की प्रतिभागी है और उनकी माँ भावना पांडे इस शो में शामिल होने मुंबई जांएगी। ऐसे में वो कोर्ट में इस बात का आवेदन भी दे रहे हैं कि जब तक कुर्की की कार्यवाही नहीं हो जाती, वो दमोह छोड़कर कहीं न जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”1023840136″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

