कलेक्टर कार्यालय में आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई तू-तू मै-मै

कलेक्टर कार्यालय में आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई तू-तू मै-मै

दमोह ।

सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में काँग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।बात इतनी बढ़ी की काँग्रेस पथरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष पति गौरव पटेल एवं कांग्रेस नेत्री मनीषा दुबे में जमकर तू तू मैं मैं हो गई।बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत दुकानों के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर मनीषा दुबे कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी।

मनीषा का आरोप है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजीता पति गौरव पटेल की अगुआई में जनपद पंचायत पथरिया में करीब 50 दुकानों का निर्माण किया गया हैं और उसका गुपचुप तरीके से बगैर आमजन को सूचित किये बिना ही उन दुकानों का आवंटन अपने ही लोगो को कर दिया गया।

जनपद पंचायत की दुकानों के आवंटन के बाद से ही यह दुकानें विवादों में रही हैं और उसकी प्रक्रिया भी उलझी हुई दिखती हैं, जिसके चलते पथरिया बसपा विधायक रामबाई, एवं पथरिया के भाजपा के पूर्व विधायक लखन पटेल भी इसके संबंध में जाँच हेतु शिकायत दर्ज करा चुके है लेकिन काँग्रेस की प्रदेश में सरकार होने की वजह से इस पर कोई कार्यवाही नही हो सकी जिसके चलते जनपद पंचायत अध्यक्ष पति के हौसले बुलंद हैं।

कांग्रेस नेत्री इस मामले की शिकायत करतने अपने साथियों को साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं तो पीछे से जनपद पंचायत अध्यक्ष पति गौरव पटेल भी यहां पहुंचे और कलेक्टर को जाँच के लिए आवेदन देने जा रहे सदस्यों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन जब ये लोग नहीं माने तो धमकाने का काम किया गया जिसके बाद तूतू मैं मैं की स्थिति बनी और कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौजूद लोगों द्वारा वीडियो बना लिया गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews