दमोह उपचुनाव : मतगणना के बीच वायरल हो रही राहुल लोधी और अजय टंडन की तस्वीर

दमोह उपचुनाव : मतगणना के बीच वायरल हो रही राहुल लोधी और अजय टंडन की तस्वीर

दमोह, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दमोह विधानसभा सीट (Damoh Assembly Seat) से बीजेपी उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी (BJP Candidate Rahul Singh Lodhi) और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन (Congres Candidate Ajay Tondon) की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें राहुल लोधी कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को साफा पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दमोह विधानसभा सीट के उपचुनाव (Damoh By-election) के परिणाम की अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई दी जाने लगी है।

यह भी पढ़ें:-दमोह उपचुनाव 2021: केन्द्रीय मंत्री का ट्वीट-बीजेपी ने स्वीकारी हार!

वहीं केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता प्रह्लाद पटेल ने अजय टंडन को जीत की बधाई दे दी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की बधाई देने से इस वायरल तस्वीर की चर्चा और भी तेज हो गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राहुल सिंह लोधी अपने विपक्षी उम्मीदवार को साफा पहना रहे हैं। यह किसी कार्यक्रम की तस्वीर है, जो दमोह उपचुनाव के परिणाम के बीच प्रासंगिक हो गई है।

यह भी पढ़ें:-दमोह उपचुनाव: 20वें राउंड में बीजेपी ने बनाई बढ़त, अजय टंडन 16000 मतों से आगे

बता दें कि दमोह विधानसभा सीट के विधायक राहुल लोधी के अचानक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले जाने के बाद यहां उपचुनाव कराए गए। इसमें कांग्रेस ने अपने हारे हुए प्रत्याशी अजय टंडन पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews