दमोह उपचुनाव 2021: केन्द्रीय मंत्री का ट्वीट-बीजेपी ने स्वीकारी हार!

दमोह उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह विधानसभा (Damoh Byelection) उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह की मतगणना जारी है।  दमोह उपचुनाव के अबतक के 17 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन (Ajay Tandon) बीजेपी के प्रत्याशी राहुल लोधी (Rahul Lodhi) से 16000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है। कुल 26 राउंड में से 9 राउंड की काउंटिंग होना अभी बाकी है और भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी को जीत की आस बनी हुई है, लेकिन इसके पहले केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने हार को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के लिए राहत भरी खबर, पॉजिटिव केस की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ा

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Minister Prahlada Patel) ने ट्वीट कर लिखा है कि दमोह के विधानसभा उपचुनाव में जीत की ओर अग्रसर कांग्रेस के उम्मीदवार अजय टंडन जी को शुभकामनाएँ ।हम जीते नहीं पर सीखे बहुत ?! हैरानी की बात तो ये है कि प्रहलाद पटेल पहले भाजपा नेता है जिन्होंने हार स्वीकार कर अजय टंडन को बधाई दी है और इस दमोह उपचुनाव से बहुत कुछ सीखने की बात कहीं है।

यह भी पढ़े.. भाजपा नेता का कोरोना से निधन, वीडी शर्मा और मंत्री पटेल ने जताया दुख

बता दे कि दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले दमोह उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजयसिंह टंडन को 206 वोट मिले जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए। वही भाजपा के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता जयंत मलैया अपना ही पोलिंग नंबर 134 नहीं जितवा पाए है और हार गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews