दमोह रेलवे स्टेशन पर शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, आरपीएफ पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप

दमोह रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत एक व्यक्ति का ड्रामा देखने को मिला। आरपीएफ ने उसे हिरासत में लिया है। उस पर महिला के साथ छेड़छाड़ और यात्रियों को परेशान करने का आरोप है।
Damoh

आम तौर पर सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म भी अब सुरक्षित नहीं है, दमोह के रेलवे स्टेशन पर सामने आई वारदात ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल बीती रात आरपीएफ ने प्लेटफार्म से एक शख्स को पकड़ा और उसे हिरासत में लिया, शख्स पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की और दूसरे यात्रियों को परेशान किया।

इस हरकत की वजह से उसे हिरासत में लिया है और देर रात जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया। शराब के नशे में अस्पताल आए शख्स ने अपना नाम वनोद पाठक निवासी दमोह बताया है। वहीं कैमरे के सामने इस शख्स ने आरपीएफ पर पांच हजार रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

व्यक्ति का क्या कहना

इस व्यक्ति के मुताबिक वो हरिद्धार जाने के लिए रात 9 बजे स्टेशन आया था बाहर आटो वालों से उसकी बोलचाल हो गई और ऑटो वालों ने उसे ले जाकर आरपीएफ को सौंप दिया और यहां उस पर महिला से छेड़छाड़ जैसे आरोप लगाये जा रहे है। उसने बताया कि रात 9 बजे से देर रात तक उसके साथ मारपीट की वहीं आरपीएफ थाने में उससे पांच हजार रुपए मांगे जा रहे थे और मना करने पर उसके ऊपर गलत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आरपीएफ का क्या कहना?

आरपीएफ के अधिकारी अनिल यादव के मुताबिक इस शख्स की हरकतों के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। इसने प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत रूप से प्रवेश किया। प्रारंभिक जांच में ये महिला छेड़छाड़ करते पाया गया है। इसने स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों को भी परेशान किया। अधिकारी ने पैसे मांगने जैसे आरोपों को नकारा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews