Damoh News: महंत को ज़िंदा जलाने मामले में दबंग विधायक रामबाई का बड़ा बयान

bsp-mla-rambai-pain-out-in-vidhansabha-

दमोह, गणेश अग्रवाल। दमोह के ख़्वाजाखेड़ी में राम जानकी मंदिर शाला के महंत को मारपीट के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश मामले पर इलाके की बसपा विधायक रामबाई सिंह का बयान सामने आया है। महंत जयरामदास त्यागी के साथ ये कृत्य करने वाले दबंग भाजपा नेता के बेटे और उनके साथी है।

जिस इलाके में ये घटना हुई वो रामबाई के विधानसभा क्षेत्र में ही आता है । रामबाई के मुताबिक महंत को कई दिनों से परेशान किया जा रहा है। जिसे लेकर महंत जयरामदास त्यागी ने उनसे संपर्क भी किया था और रसूखदार भाजपा नेता ऐसा कृत्य करेंगे। ऐसा उन्होंने सोचा नही था।

बसपा विधायक के मुताबिक उन्होंने महंत की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों से भी बात की थी और अब जब वारदात हो गई। तब उसके बाद फिर उन्होंने अधिकारियों से बात की है। हालांकि रामबाई को भरोसा है कि पुलिस इस मामले में दोषियों को छोड़ेगी नही।

Read More: क्रिसमस पर रातभर चलती रही रईसजादों की पार्टी, कलेक्टर अविनाश लवानिया का बड़ा एक्शन

बता दें कि ख्वाजा खेड़ी धाम के महंत जयराम दास त्यागी (Mahant Jairam Das Tyagi) ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की है कि मंडी अध्यक्ष रहे खरग राम पटेल के बेटे मुकेश पटेल और उदय पटेल ने उनके साथ मारपीट की और भागने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। दरअसल यह विवाद दुकानों के किराए का है।

जिसका किराए लोगों के द्वारा काफी समय से नहीं दिया गया। इसके साथ ही महंत जी की नियुक्ति के समय भी इन्हीं लोगों के द्वारा विरोध किया गया था। महंत जी ने बताया कि मंडी के पूर्व अध्यक्ष के बेटे अपना आधिपत्य वक्त जमाना चाहते हैं। यही कारण है कि उन लोगों के द्वारा लगातार ही इस तरह की रंगदारी जा रही है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews