
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां एक स्कूल टीचर का काला और घिनोना कारनामा सामने आया है और इस कृत्य को जानने के बाद लोग स्कूल टीचर पर लानत दे रहे है। मामला जिले के हटा थाना क्षेत्र से आया है यहां स्कूल टीचर योगेश राज आर्य पर अपनी ही छात्रा के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगे हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बीते साल 2017 से ये स्कूल टीचर एक लड़की के साथ ये कृत्य करता चला आ रहा है। पीड़ित लडक़ी के मुताबिक टीचर योगेश राज उसके स्कूल एमएलबी में उसका क्लास टीचर था और 2017 में ट्यूशन के दौरान टीचर ने पहली दफा उसके साथ अश्लील हरकत की। डराया धमकाया और फिर लगातार उसका शोषण करता रहा। इस दौरान टीचर ने उसके अश्लील फोटो वीडियो भी लिए जिन्हें वायरल करने की धमकी देने के साथ वो लड़की को लगातार परेशान करता रहा। जिस वक्त लड़की के साथ ये सब शुरू हुआ उस वक़्त लड़की नाबालिग थी। लेकिन सात सालों बाद जब वो पूर्ण बालिक है तब भी टीचर ने उसका पीछा नही छोड़ा। डरे सहमे परिवार को भी इस बात की जानकारी लग गई थी लेकिन दहशत के मारे पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत नहीं की लेकिन अब जब पानी सर से ऊपर निकल गया तो सात सालों के इस लंबे अंतराल के बाद पीड़िता ने पुलिस की पनाह ली है।
[dgv_vimeo_video id=”916399855″]
पीड़िता हटा पुलिस थाने पहुंची जहां से उसे दमोह जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना भेजा गया और जांच पड़ताल के बाद महिला पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी शिक्षक योगेश राज आर्य फरार है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”916400403″]
[dgv_vimeo_video id=”916400523″]
