Damoh News: नदी में नहा रहे बच्चे को जबड़े में दबाकर ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद मिला मासूम का शव

एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आखिरकार आज सुबह नदी से शव को निकाल लिया गया।
damoh police

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटरी में व्यारमा नदी में कल सुबह नदी में नहाने गए एक 11 साल के मासूम का शव 24 घण्टे बाद बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आखिरकार आज सुबह नदी से शव को निकाल लिया गया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि शनिवार की सुबह 11 साल का कृष्ण लोधी अपने पिता के साथ व्यारमा नदी में नहाने गया था कि नदी में उतरते ही एक मगरमच्छ उसे खींच ले गया था, कृष्ण के पिता ने अपनी आंखों से ये देखा और फिर चीखा जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे, वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद कल दिन भर एसडीआरएफ की टीम नदी में मासूम की तलाश करती रही लेकिन लड़के का कोई पता नही चला।

इस मामले को लेकर कल देर शाम ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा भी किया था। आज सुबह शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के बाद टीम को सफलता मिली लेकिन मासूम की जान चली गई है। नोहटा पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और जांच होगी।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”983813997″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews