
Damoh Congress News : देश मे सामने आए ताजा घटनाक्रमो के बाद कांग्रेस अब आक्रामक रूप में है। अडानी विवाद और एल आई सी को को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाकर मोदी और शिवराज सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुटी है। साथ ही नीतियों का विरोध किया है।
सरकार को दी चेतावनी
दमोह में कांग्रेस विधायक अजय टण्डन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने एक बड़े धरने को आयोजित कर सरकार पर जमकर हमला बोला है। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद यहां जिले भर के दिग्गज कांग्रेसी एक मंच पर दिखे तो पार्टी की ताकत भी दिखाई दी। साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सरकार अपनी गलत नीतियों को लागू करना बंद नहीं करेगी, तो कांग्रेस को मजबूरी में सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
[dgv_vimeo_video id=”796291065″]
[dgv_vimeo_video id=”796291297″]
कांग्रेस विधायक ने लगाए आरोप
आगे मीडिया से बात करते हुए विधायक टण्डन ने कहा कि पहले अंगेजों का गुलाम बनकर देश रहा और अब वो दिन दूर नही जब कुछ सेठिया देश चलाएंगे। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जेन ने मौजूदा हालातों पर गहरी चिंता जाहिर की।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”796291817″]
[dgv_vimeo_video id=”796292021″]
