Damoh News : पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Damoh News : पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Damoh News : दमोह जिले के पथरिया नगर में दो आरोपियों ने एक बुजुर्ग की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी है। घटनाक्रम बुधवार सुबह का है। मृतक के परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो शराब के नशे में चूर है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह है मामला

मृतक पप्पू ठाकुर 50 की बहू द्रोपतीबाई ने बताया की उन्हें खबर मिली कि उनके जेठ कृषि मंडी गेट के बाहर पड़े हुए। जब हम अपने परिजनों के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों की ओर इशारा करके बताया कि इन्होंने ही पप्पू को मारा है। हमने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन कुछ देर बाद वह नजर से ओझल हो गए। मृतक के भाई घुम्मन ने कहा उनके भाई चाय पीने के लिए कृषि उपज मंडी के पास संचालित दुकान पर गए थे। इसी दौरान वहां पर आरोपी शरद अहिरवार और मनीष अहिरवार ने मेरे भाई के साथ मारपीट की और उनकी हत्या कर दी।

[dgv_vimeo_video id=”838261200″]

स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि आरोपियों ने पहले मारपीट करते हुए घसीटा और कृषि मंडी के गेट के बाजू में ले गए और वहां पर सिर पर पत्थर पटक पटक कर उनकी हत्या कर दी। परिजनों की निशानदेही पर टीआई रजनी शुक्ला ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838261580″]

[dgv_vimeo_video id=”838261708″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews