
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा में आज जनपद अध्यक्ष का चुनाव बेहद कशमकश भरा रहा और भाजपाइयों ने अपनी ही पार्टी की सीनियर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध के बाद विधायक को मैदान छोड़ना पड़ा हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी।
दरअसल बीते दिनों कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकण्ड में आरोपी इंद्रपाल पटेल को आजीवन कारावास की सजा के बाद जनपद अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव था। जनपद में भाजपा बहुमत में हैं लिहाजा अध्यक्ष भाजपा समर्थित ही बनना था लेकिन पद के लिए पार्टी में ही दो गुट बन गए।
विधायक के खिलाफ भाजपाइयों ने ही लगाए नारे
पहला गुट भाजपा विधायक उमादेवी खटीक का तो दूसरा इंद्रपाल पटेल के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल का था। पार्टी के ही दोनो गुट आमने सामने आ गए। इस बीच निर्वाचन प्रक्रिया के चलते विधायक खटीक चुनाव स्थल पर पहुंच गई तो बबाल खड़ा हो गया। दूसरे गुट ने विधायक पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस बीच माहौल बिगड़ते देख विधायक बाहर आ गई और उन्होंने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।
[dgv_vimeo_video id=”1045751563″]
[dgv_vimeo_video id=”1045751169″]
लॉटरी से निर्वाचित किए गए गंगाराम पटेल
बहरहाल दो प्रत्यशियों के बीच हुई वोटिंग में दोनो को आठ-आठ वोट मिले और चुनाव टाई हो गया तो नियमों के मुताबिक लॉटरी से चुनाव हुआ और गंगाराम पटेल अध्यक्ष निर्वाचित किये गए। तमाम हालातों के बीच पीठासीन अधिकारी ने गंगाराम पटेल को जीत का प्रमाण पत्र दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने सफाई दी औऱ तमाम विवाद को पारिवारिक विवाद बताकर पल्ला झाड़ लिया।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1045750873″]
[dgv_vimeo_video id=”1045750584″]
