Damoh News : गेहूं खरीदी केंद्र पर साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते सेल्समैन को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त सागर की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
damoh lokayukt

Damoh News : मध्य प्रदेश में रिश्वत का खेल लगातार जारी है, और अब सूबे के दमोह से बड़ी खबर है। जहां किसान से उसके गेहूं की खरीदी के नाम पर उपार्जन केंद्र के प्रभारी ने रिश्वत ली और लोकायुक्त सागर की टीम ने प्रभारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

क्या है पूरा मामला

मामला दमोह जिले के पटेरा से सामने आया है। यहाँ सरकार ने किसानों की गेहूं खरीदी के लिए उपार्जन केंद्र बनाया है। जहां किसान अपना गेहूं बेंचने के लिए आ रहे है। लेकिन इस केंद्र पर किसान को प्रति क्विटल 25 रुपये की रिश्वत देनी पड़ रही है, और ये पैसे इस केंद्र का प्रभारी हरिसिंह ले रहा था। इस इलाके के महुना गाँव के किसान प्रकाश पटेल भी अपने गेहूं को बेंचने के लिये आये थे। उनसे भी 25 रुपये क्विंटल के हिसाब से रिश्वत की डिमांड की गई। कुछ पैसे पटेल ने दिए भी लेकिन उनका जमीर नही माना और उन्होंने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर से की।

[dgv_vimeo_video id=”942319310″]

[dgv_vimeo_video id=”942319555″]

लोकायुक्त ने पहले तो शिकायतकर्ता किसान प्रकाश पटेल की शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जिसमें बातचीत के दौरान आरोपीगण द्वारा फरियादी से 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत मांग रहा था। आवेदन पत्र के सत्यापन एवं आरोपियों से हुई बातचीत के आधार पर शुक्रवार दोपहर सागर लोकायुक्त टीम ने किसान को केमिकल युक्त नोट देकर सेल्समैन के पास भेजा। जैसे ही सेल्समैन ने रुपए अपने हाथ में लिए टीम ने दबोच लिया। मारुति सेल्समैन के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम, की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”942319729″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews