लव जिहाद और पीड़िता को एसिड अटैक की धमकी देने वाला कासिम कसाई गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी कर रही है जो एक दो दिन में पूरी हो जाएगी। बहरहाल लव जिहाद के खिलाफ दमोह पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने इलाके में कुछ राहत जरूर दी है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां लव जिहाद के जरिए एक हिन्दू लड़की से जबरन निकाह करने और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी कासिम कसाई को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने कासिम को जबलपुर से गिरफ्तार किया है।

दरअसल दो दिन पहले दमोह देहात थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एसपी दमोह को एक शिकायत की थी कि दमोह के नूरी नगर में रहने वाले कासिम कसाई ने सोशल मीडिया के जरिये उससे दोस्ती की अपना नाम गुड्डू बताया और धर्म छिपाकर उसे प्रेम जाल में फसाया। चार साल पहले मिलने के बहाने उसे जबलपुर बुलाया और उससे जबरन निकाह किया। निकाह के बाद लडक़ी मजबूरी में दमोह में उसके साथ रहने लगी लेकिन उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के साथ गो मांस खाने के लिए कहा जाने लगा जिसके बाद वो कासिम के घर से भाग आई। पीड़िता अपनी मां और नानी के साथ रह रही है औऱ कासिम कसाई उसे लगातार धमका रहा है, पैसे ऐंठने के साथ उस पर एसिड अटैक की धमकी भी दे रहा है।

नामजद आरोपी फरार, तलाश जारी

इन तमाम बातों को लेकर पीड़ित लड़की ने एसपी को शिकायत की तो एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देहात थाना में कासिम और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और मामले के सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया। एक्टिव मोड में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो देहात थाना पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी कासिम कसाई को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके एक और सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि एक और नामजद आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी पर दर्ज है पुराने अपराधिक रिकार्ड

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मुताबिक आरोपी कासिम का पुराना अपराधिक रिकार्ड है जिसमे कई संगीन मामले उस पर दर्ज हैं और इन्हें देखते हुए पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी कर रही है जो एक दो दिन में पूरी हो जाएगी। बहरहाल लव जिहाद के खिलाफ दमोह पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने इलाके में कुछ राहत जरूर दी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1034548912″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
लव जिहाद और पीड़िता को एसिड अटैक की धमकी देने वाला कासिम कसाई गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी - MP Breaking News