ओबीसी महासभा ने सरकार को घेरा, कहा – बलात्कारियों को बचा रहा है सत्ता पक्ष

पिछड़े वर्ग के इन नेताओं की माने तो प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड अंचल में ओबीसी वर्ग के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं और अब लगातार ओबीसी महासभा इसका विरोध करने सड़को पर आएगी।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश में भले ही सत्ता के मुखिया डॉ मोहन यादव ओबीसी वर्ग से हों लेकिन उनका अपना तबका अब मोहन सरकार से नाराज है और साफ आरोप लगा रहा है कि सूबे में सत्ता पक्ष से जुड़े अपराधियों व बदमाशो को बचाने में सरकार और पुलिस लगी हुई है। बुन्देलखण्ड में लगातार सामने आ रहे महिला अत्याचार और ओबीसी वर्ग की महिलाओ व लड़कियों के साथ हो रही वारदातों को लेकर आज प्रदेश भर के ओबीसी वर्ग के संगठन ओबीसी महासभा ने एसपी के जरिये एक ज्ञापन देकर सरकार को चेताया है।

दरअसल ओबीसी महासभा की नाराजगी की वजह दमोह जिले में हुए एक रेप कांड और उसमें भाजपा नेता का आरोपी होना है। जिले के सुनवाहा में डेढ़ महीने पहले एक रेप की वारदात हुई और पीड़िता ओबीसी वर्ग की है जबकि आरोपी अनिल पाठक सत्ताधारी भाजपा का नेता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पहले पीड़िता की रिपोर्ट लिखने में देरी और फिर सत्ताधारी भाजपा नेता की गिरफ्तारी में हीलाहवाली का आरोप लगाकर ओबीसी महासभा नाराज है। आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए ओबीसी महासभा के प्रतिनिधीयो ने सडक पर पैदल मार्च किया और फ़िर एसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी दिया।

[dgv_vimeo_video id=”1026192687″]

[dgv_vimeo_video id=”1026193055″]

जांच में जुटी पुलिस

पिछड़े वर्ग के इन नेताओं की माने तो प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड अंचल में ओबीसी वर्ग के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं और अब लगातार ओबीसी महासभा इसका विरोध करने सड़को पर आएगी। वहीं इस प्रदर्शन के बाद जिले के एसपी का कहना है कि जिस बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रदर्शन हुआ उंस आरोपी को कल रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं जिन मामलो का जिक्र ज्ञापन में हुआ है उन मामलों में जांच जारी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1026192520″]

[dgv_vimeo_video id=”1026192338″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews