Damoh News : लोग होलिका दहन में व्यस्त तो दूसरी ओर दुकान जलकर खाक

Damoh News : लोग होलिका दहन में व्यस्त तो दूसरी ओर दुकान जलकर खाक

दमोह, आशीष कुमार जैन। प्रदेश में जहां एक ओर होली के पर्व की तैयारियां चल रही थी तो वहीं दूसरी ओर जिले के घंटाघर स्थित एक दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। जी हां लोग होलिका दहन में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी ओर अज्ञात कारणों के चलते एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जब लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता हुआ देखा तो तत्काल ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी और दुकान मालिक को इसके बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- MP School : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, शिक्षकों-बच्चों को मिलेगा लाभ

दुकान मालिक को सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया जैसे ही दुकानदार ने दुकान का शटर खोला वैसे ही आग के शोले धड़कने लगे और आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया दो मंजिल कपड़ों से भरी इस दुकान में आग ने एकदम से विकराल रूप ले लिया और सब कुछ जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें- Transfer : मध्य प्रदेश में IPS और पुलिस के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, दिखे लिस्ट

इस दुकान में रखा लाखों रुपए का कपड़ा और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गया यह आग कैसे लगी इसकी जानकारी तो नहीं लगी लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर देर रात तक मौजूद रहे और उनके द्वारा आग पर काबू पाया गया

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews