Damoh News: रैकवार समाज के नेता की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार फायरिंग से इलाके में मची सनसनी

Damoh News: रैकवार समाज के नेता की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार फायरिंग से इलाके में मची सनसनी

Damoh News: रैकवार समाज के एक बड़े नेता की आज दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार की शाम 45 वर्षीय कलू ठेकेदार पुत्र कन्हैया रैकवार अपने एक साथी के साथ बसोर मोहल्ला से गुजर रहे थे। । इस दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों ने कलू ठेकेदार पर हमला कर दिया। सबसे पहले चेहरे एवं पीठ पर चाकू से हमला किया। जिसके बाद बीच बाजार फायरिंग हुई। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। साथ ही पुलिस बल भी तैनात है।

चाकू लगने से घायल होने के बाद कलू ठेकेदार ने गाड़ी छोड़कर बसोर मोहल्ला में स्थित बंशकार समाज की धर्मशाला में घुसकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहें। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर में 3 गोलियां लगी है। मृतक के साथियों एवं स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही वे लोग घायल अवस्था में ठेकेदार को तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत ही कोतवाली टीआई विजय राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया। घटना के कुछ देर बाद जब अस्पताल में रैकवार समाज एवं अन्य हिंदू संगठनों के लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। एसपी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की पूरी जानकारी ली। तीन से चार लोगों की घटना में शामिल होने की बात सामने आई है। जिसमें से 3 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने कुछ भी खुलासा नहीं किया न ही आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”824370519″]
बता दें कि कलू मांझी रैकवार समाज के नेता थे और हिंदूवादी संगठनों से लंबे वक्त से उनका जुड़ाव था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में कलू समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और वारदात पर रोष जाहिर करते नजर आए। साथ ही शहर के दूसरे इलाकों में भी उपद्रव जैसे हालात बन गए। जिले के एसपी हालात हो काबू करने में जुटे हुए हैं। सरेआम फायरिंग से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। पूरे मामले पर एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि कलू रैकवार के परिजनों ने तीन नामजद आरोपियो का जिक्र किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शहर भर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews