Hindi News

Damoh news: दमोह में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Published:
Damoh news: दमोह में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है वहीं एक की हालत नाज़ुक है। दुर्घटना शनिवार को देर रात जिले के तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी के लकलका गावँ के पास हुईं जहां दो मोटरसाइकिल आमने सामने भिड़ गई। जोरदार टक्कर में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यहां भी देखें- Sehore news: सीहोर में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में मिले 100 नए मरीज, फिर भी लापरवाही जारी

एक अन्य युवक इस भिड़ंत के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार युवक की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। इस भीषण हादसे के बाद रोड पर कई लोग इकट्ठा हो गए इसके कारण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को हटाया और आवागमन को सुचारू रूप से शुरू किया।

यहां भी देखें- Jabalpur News: शराब पीकर जबलपुर की सड़कों पर मेट्रो बस चला रहा था ड्राइवर, जागरूक नागरिक ने बनाया वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन और एक पर दो लोग सवार थे और दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही इमलिया चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और पाँचों को लेकर जिला अस्पताल मैं भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।

यहां भी देखें- Jabalpur news: जबलपुर की सामाजिक संस्था  बनी मददगार, तब जाकर हुआ गरीब की पत्नी का अंतिम संस्कार 

एक युवक को मामूली चोट आई है जिसका इलाज दमोह जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है, वहीं चौथे का इलाज चल रहा है। दुर्घटना का कारण तेज धुंध को भी बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews