Damoh News : शिक्षक ने स्कूल भवन में की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां एक शिक्षक ने स्कूल भवन के भीतर मौत को गले लगा लिया है। मामला जिले के तेजगढ़ थाने की इमलिया पुलिस चौकी के तहत आने वाले राजा पटना गाँव का है यहाँ के सरकारी स्कूल में पदस्थ आशीष बंटी भट्ट नाम के शिक्षक का शव स्कूल भवन के प्रिंसिपल चेम्बर की बाथरूम में मिला है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मंगलवार को स्कूल में परीक्षा चल रही थी और शाला के शिक्षक बंटी भट्ट फ्रेश होने के लिए प्रिंसिपल चेंबर में स्थित बाथरूम में गए थे तभी प्राचार्य परीक्षा का निरीक्षण करने रूम से बाहर चले गए बाथरूम से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी दौड़े तब तक हाथ की नसें काट चुके स्कूल शिक्षक आशीष भट्ट उर्फ बंटी दरवाजा के पास बाहर पड़े थे स्कूल में हड़कंप मच गया।

प्रिंसिपल और गाँव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शिक्षक के हाथ पर कई निशान थे और हाथ की नशें कटी हुई थी। पुलिस को टीचर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। दमोह एसपी सुनील तिवारी के मुताबिक पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला है शिक्षक के पास से मिले सुसाइड नोट में सुसाइड की वजह पारिवारिक कारण सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”893766936″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews