
Damoh News : कहते हैं मां तो आखिर मां ही होती है वो अपने बेटे बेटियों पर हमेशा ही आशीर्वाद बनाए रखती है, माता की महिमा के बारे में ऐसे तो आपने पहले भी कई बार सुना और देखा होगा। लेकिन आज हम आपको दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लोहारी से 2 किलोमीटर दूर मां अंजनी मातारानी की महिमा की आखों देखी खबर दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप भी भाव विभोर हो जाएंगे।
भक्तों का लगा जमावड़ा
बता दें कि दमोह जिले से नवरात्र के पहले एक खबर सामने आई है। जिसमें अंजनी माता के मंदिर में विराजमान मां अंजनी की प्रतिमा की एक आंख से आंसू निकल रहे हैं। मंगलवार की सुबह पहुंचे एक भक्त को माता की आंखों से आंसू निकलने की जानकारी लगी, तो उसके द्वारा अपने भाई को इस घटना से अवगत कराया गया। धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। अब यहां पर भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है और नवरात्र के पहले लोग अंजनी माता के इस चमत्कार को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”810110024″]
जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर है यह मंदिर
दरअसल दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लोहारी से 2 किलोमीटर दूर एवं दमोह जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर यह मंदिर खेत में बना हुआ है और स्थानीय लोगों के अनुसार कई साल पुराना भी है। यह मंदिर भगवान हनुमान की मां अंजनी माता के नाम पर बना है जहां पर समय-समय पर भक्तों का आना जाना होता है। लेकिन सुबह सवेरे जब अंजनी माता की एक आंख से आंसू गिरने की घटना सुनने को मिली तो लोगों का यहां पर जमावड़ा लगा हुआ है। बड़ी तादाद में भक्त यहां पहुंच करके आस्था के फूल चढ़ा रहे हैं। तो वहीं कई लोग अपनी मनौती मांग रहे हैं।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”810110194″]
[dgv_vimeo_video id=”810110361″]
