
Damoh News : मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा स्थान रखने वाले सूबे के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया दो सालों से पार्टी से बाहर चल रहे अपने बेटे सिद्धार्थ और उनके समर्थकों की आज वापिसी के बाद खुश नजर आए। दिन भर चले अलग-अलग चर्चाओं के बाजार के बाद पूर्व मंत्री मीडिया के सामने आए।
मिशन 2023 को लेकर पार्टी को किया इशारा
उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से सिद्धार्थ और उनकी टीम की वापिसी की बात चल रही थी। 2018 का आम चुनाव हारने के बाद पार्टी में हासिये पर चल रहे जयंत मलैया बेटे की वापिसी के बाद खुश तो हैं लेकिन मिशन 2023 को लेकर वो पार्टी को इशारों ही इशारों में सचेत कर रहे हैं कि डगर आसान नही है, मलैया ने कहा कि प्रदेश में फिर सत्ता में वापिसी के लिए पार्टी को बहुत मेहनत की जरूरत है और नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”821753184″]
वहीं दूसरी तरफ मलैया खेमे में वापिसी को लेकर उत्साह साफ देखा जा रहा है। आज शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर मलैया समर्थकों ने जश्न मनाया आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। सिद्धार्थ के नेतृत्व में जीतकर आये पांच पार्षदों ने भी पार्टी यानी भाजपा की विचारधारा के साथ वापिसी करने की बात कही।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”821753514″]
[dgv_vimeo_video id=”821753870″]
