दमोह पुलिस ने दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार जब्त

घटना के दौरान मैनेजर के साथ एक अन्य कर्मचारी भी बाइक पर सवार था। जिन्हें रोककर लूटपाट की गई और मौके से फरार हो गए। इधर, पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।
Damoh News

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने शराब दुकान के मैनेजर के साथ स्टेट हाइवे पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस वारदात के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। फिलहाल, चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दरअसल, मामला तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जब बीते 10 नवंबर को रहली तेन्दूखेड़ा मार्ग पर झलौन शराब दुकान से 1 लाख 71 हजार रूपये लेकर तेन्दूखेड़ा जा रहे मैनेजर के साथ कार सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

दिनदहाड़े की थी लूटपाट

बता दें कि घटना के दौरान मैनेजर के साथ एक अन्य कर्मचारी भी बाइक पर सवार था। जिन्हें रोककर लूटपाट की गई और मौके से फरार हो गए। इधर, पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और मुखिबर तंत्रों को भी एक्टिव कर दिया गया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसकी मदद और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। आरोपियों के पास से कार और पूरी राशि जब्त की गई है। फिलहाल, सभी से पूछताछ जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”1028687273″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews