
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चार साल के मासूम के माता-पिता का पता चल गया है। बीते 27 अगस्त को रेलवे ट्रेक पर एक बच्चा मिला था। जिला अस्पताल पहुंचा, तो सभी आंखे नम हो गई है। लावारिश हालात में शरीर पर गंभीर चोट होने की वजह से बेहद दयनीय हालत में था। ये बच्चा कौन है, कहां का है और कहां से आया है इसके बारे में किसी को कोई पता नही था।
भावुक हुए माता-पिता
पुलिस इस बच्चे के बारे में पता लगा रही थी कि सोशल मीडिया पर एक मुहिम चली और दो दिन पहले ये पता चला कि मासूम छिंदवाड़ा जिले का है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जीआरपी छिंदवाड़ा में दर्ज की है। उसके माता-पिता से सम्पर्क किया गया और देर रात मासूम का परिवार दमोह पहुंचा है। देर रात पुलिस के साथ जैसे ही परिजन अस्पताल के अंदर गए पूरा माहौल भावनात्मक हो गया। बीते 27 तारीख से बच्चे की केयर करने वाला नर्सिंग स्टाफ हो या फिर उसकी सुरक्षा में लगा पुलिस स्टाफ मासूम के माता-पिता से उसके मिलने का पल देखकर भावुक हो गए।
छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से हुआ था गायब
स्टाफ के मूताबिक, इतने दिनों में इस मासूम से सबका लगाव हो गया था। बच्चा चला जाएगा बुरा लगेगा, लेकिन उसके माता-पिता मिल गए। मासूम के माता-पिता के मूताबिक, 22 अगस्त को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से बच्चा गायब हुआ था, जो दमोह कैसे पहुंचा ये पता नहीं, इसे लेकर जीआरपी जांच कर रही है। वहीं, इस पूरे एपिसोड में अहम किरदार निभाने वाले दमोह कोतवाली के प्रभारी आनंद सिह के मूताबिक विधिवत मासूम को उसके परिजनों को दिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”1006524652″]
[dgv_vimeo_video id=”1006526654″]
[dgv_vimeo_video id=”1006527069″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

