
Damoh News : एमपी के दमोह जिले में लंबे समय से सामने आ रही गौकशी की घटनाओं और बड़े पैमाने पर हो रहे बीफ के अवैध व्यापार को लेकर हंगामा हो रहा है। देशभर में बदनामी झेल रहे शहर को कलंक से बचाने तमाम जद्दोजहद भी होती रही लेकिन गौकशी रुकने का नाम नहीं ले रही। इस बीच हिंदूवादी संगठनों के तीखे-तेवर और सरकार के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस हरकत में आई है। दिन हो या रात हो पुलिस दमोह की कसाई मंडी में सक्रियता बनाये हुए हैं।
एडिशनल एसपी ने संभाला मोर्चा
बता दें कि कुछ दिन पहले दमोह कोतवाली टीआई को हटाया गया तो अब जिले के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने मोर्चा संभाला है। आज सुबह 5 बजे अचानक एडिशनल एसपी ने एक टीम बनाकर कसाई मंडी में धावा बोला और पैदल गस्त की। इस बीच यहाँ से गुजरने वाले लोगो से कड़ी पूछताछ हुई तो टीम ने गौ वंश के व्यापार से जुड़े लोगो के घरों पर भी दबिश दी।
[dgv_vimeo_video id=”900499653″]
पुलिस ने डाली रेड
पुलिस को इस इलाके में गौकशी का धंधा करने वाले लोगों की तलाश है। लिहाजा, पुलिस ने उन घरों पर भी रेड डाली। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के मूताबिक, इलाके से गौकशी का अवैध कारोबार खत्म करने अलग-अलग टीमें बनाई गई है जो लगातार सक्रिय हैं।
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

