
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अपराधों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। आए-दिन यहां बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, जो खुलेआम पुलिस-प्रशासन को चुनौती भी देते हैं, लेकिन पुलिस द्वारा इनके लिए धर-पकड़ अभियान भी चलाई जाती है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।
हटा थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला हटा थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिकअप गाड़ी से शराब की सप्लाई की जा रही है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और कंजारा के पास दबिश दी गई, जहां शराब से भरा हुआ पिकअप वाहन जब्त किया, लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।
एसडीओपी ने दी ये जानकारी
एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन हमले को लेकर बताया कि पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत, यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, ड्राइवर की तलाश जारी है। साथ ही पिकअप वाहन को थाने ले आया गया है, जिससे 19 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। एसडीओपी ने आगे बताया कि आने वाले समय में और भी ऐसी करवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1014663412″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

