दमोह: अस्थाई जेल में भेजे जा रहे फालतू घूमने वाले लोग

दमोह

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) जिले में कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) के दौरान फालतू के घूमने वाले लोगों एवं बेवजह घरों से निकलने वाले नागरिकों पर प्रशासन (administration) की कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही अनाधिकृत रूप से दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों (shopkeepers) पर भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन (police administration) के संयुक्त सहयोग से कोरोना कर्फ्यू का पालन पूरी सख्ती के साथ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… संबल योजना: शिवराज सिंह चौहान आज हितग्राहियों के खातों में 379 करोड़ करेंगे ट्रांसफर

जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दौरान कर्फ्यू को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम एवं सीएसपी के द्वारा मोर्चा संभाल कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्थाई जेल में भेजा जा रहा है। दमोह जिला मुख्यालय पर जेपीवी स्कूल में छात्रावास में अस्थाई जेल का निर्माण किया गया है। जहां पर लोगों को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें… यहाँ लगा 15 मई तक लॉक डाउन, जानिए क्या रहेगा खुला क्या रहेगा बंद

मालूम हो कि कर्फ्यू के दौरान लोग बेवजह बाहर निकलते हैं। ऐसे हालात में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा यह कार्यवाही शक्ति से की जा रही है। वही अनाधिकृत रूप से दुकानें खोलने वाले लोगों पर भी कार्यवाही जारी है। एसडीएम ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लगातार जहां सख्ती बरती जा रही है। वही कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर अस्थाई जेल भेजा जा रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews