दमोह में खूंखार लकड़बग्घे का आतंक, दहशत में ग्रामीण

damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर है जहां एक हायना यानी लकड़बग्घा गांव में आ गया और बीते दो घण्टे से आतंक मचाये हुए है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस खतरनाक जानवर के लोग बहुत नजदीक है और बाकायदा अपने मोबाइल से वीडियो शूट भी कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला दमोह जिले के मड़ियादो फारेस्ट रेंज के इमझिर गांव का है। ये गांव पन्ना टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है और यहां ये हायना आज दोपहर आया। लोगों ने इस लकड़बग्घा को एक बकरी का शिकार करते हुए देखा तो गांव में अफरातफरी मच गई। एक बकरी का शिकार करने के बाद हायना और जानवरों को शिकार बनाना चाह रहा था जिसके वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं। इलाके में लोग खासे दहशत में है तो कुछ लोग अपने स्तर पर हायना को खदेड़ने में जुटे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”889447338″]

गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है जिसके बाद दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र से टीम रवाना हुई है वही पन्ना रिजर्व टाइगर की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है। दमोह वन मण्डल की उप बन मंडल अधिकारी रेखा पटेल के मुताबिक पहले भी इस इलाके में हायना देखा गया है और उसने शिकार भी किये हैं हायना को जंगल मे वापस खदेड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”889447514″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews