मंडी में हटाया गया अतिक्रमण, मुहिम के दौरान कई अपराधियों के मकानों पर कार्रवाई

मंडी में हटाया गया अतिक्रमण, मुहिम के दौरान कई अपराधियों के मकानों पर कार्रवाई

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के तहत कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली कसाई मंडी में ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई अपराधियों के अतिक्रमण को भी तोड़ा गया बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशासनिक अमले के साथ यह कार्रवाई की गई।

दमोह जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए लगातार दूसरे दिन कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले कसाई मंडी क्षेत्र में मकानों को तोड़ा गया। बाउंड्री तोड़ी गई तथा कार्रवाई लगातार जारी रही। बता दें कि इस इलाके में अनेक वर्षों से रहने वाले अपराधी किस्म के लोग लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। अब राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन के द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों के बीच हड़कंप के हालात बने रहे। मौके पर एसडीएम गगन बिसेन के साथ एडिशनल एसपी ने भी मोर्चा संभाला और यह कार्रवाई देर तक जारी रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews