
Damoh News : दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले मनका के जंगलों में आग लग गई है। जिससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैली हुई है। बता दें कि इस मामले की जानकारी सबसे पहले पुलिस को मिलने के बाद कंट्रोल रूम के द्वारा इमलिया चौकी पुलिस को मौके पर रवाना किया गया तो वहीं इमलिया घाट चौकी पुलिस के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। साथ ही, वन अमले एवं फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई।
[dgv_vimeo_video id=”808641072″]
[dgv_vimeo_video id=”808643492″]
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड
जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और इमलिया घाट चौकी पुलिस के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं, वन अमला आग को बुझाने का प्रयास कर रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही दमोह जिले के जंगलों में आग पकड़ लेती है जो कि यह दूर-दूर तक फैले जंगलों को नष्ट भी कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ बीते वर्षो में भी इस तरह के घटनाक्रम सामने आते रहे हैं और इस बार भी है आगे जंगलों को नष्ट करने में लगी हुई है। हालांकि, पुलिस के द्वारा प्राथमिक तौर पर जंगल की आग को बुझाने का सराहनीय कार्य किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”808640919″]
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

