खाद्य मंत्री का हमला, किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया इसलिए गई कांग्रेस सरकार 

खाद्य मंत्री का हमला, किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया इसलिए गई कांग्रेस सरकार 

दमोह, गणेश अग्रवाल।  मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal singh)ने फिर कहा कि कांग्रेस (Congress) ने किसानों (Kisano)से जो किया वादा किया था उसे वो पूरा नहीं कर पाई इसलिए सत्ता से चली जिसका दोष वो दूसरों को देते हैं। खाद्य मंत्री दमोह में आयोजित एक कार्यक्रम में  बोल रहे थे।  कार्यकर्ताओं ने  फल और मिठाइयों से तुलादान भी किया।

भोपाल से अपने विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर जाते समय अल्प  प्रवास पर दमोह पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का  हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस की  कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। खाद्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से किया वादा नहीं निभाया इसलिए उनकी सरकार चली गई, इसके लिए वो किसी को दोष दें तो देते रहें।  इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह का फल एवं मिठाइयों से  तुलादान भी किया।  इस अवसर पर मंत्री बिसाहूलाल ने गरीब पात्रों की खाद्यान्न पर्ची के मामलों का निराकरण करने के निर्देश मंच से ही अधिकारियों को दिए. मंत्री ने कहा कि  अब भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनीं है और जनता से किये गए वादे  पूरे होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews