
Damoh News : दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जीएसटी टैक्स की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बता दें कि सेलटैक्स विभाग को लगातार कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद वो सक्रिय हो गई है और जिले की बड़ी हार्डवेयर शॉप निर्माण पर छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान निर्माण फॉर्म के मुख्य केंद्र सहित तीन दूसरी फॉर्मों पर भी एकसाथ कार्रवाई की गई और पूरी रात जांच-पड़ताल चलती रही।
[dgv_vimeo_video id=”834946154″]
[dgv_vimeo_video id=”834946261″]
मचा हड़कंप
जीएसटी के अधिकरियों के मुताबिक, विभाग को लाखों की टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थी। जिसके बाद सतना और जबलपुर की टीमों ने एक साथ छापेमार कार्रवाई शुरू की है। अफसरों के मुताबिक शनिवार को भी ये कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, फायनल फिगर आने के बाद ये मालूम चलेगा कि टैक्स चोरी की रकम कितनी है। वहीं, इस घटना पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”834946079″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

