हरियाणा में पति ने की पत्नी की हत्या, वहां से फरार होकर पहुंचा दमोह, किया सरेंडर

हरियाणा में पति ने की पत्नी की हत्या, वहां से फरार होकर पहुंचा दमोह, किया सरेंडर

Damoh Crime News : मध्यप्रदेश के दमोह जिले से अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जहां बटियागढ़ थाना अंतर्गत एक हत्या के आरोपी ने स्वयं ही पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दरअसल, आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद हरियाणा राज्य से भागकर दमोह आ गया था। वहीं, आत्मग्लानि से भर कर उसके द्वारा स्वयं ही पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर किया गया है।

10 दिन पहले की थी हत्या

दरअसल, ग्राम मोठा निवासी अजय सौर अपनी पत्नी वैजयंती सौर के साथ हरियाणा राज्य में मजदूरी करने करीब डेढ़ साल पहले गया हुआ था। जहां 8 एवं 9 मार्च 2023 की दरमियानी रात को किसी बात पर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद अजय वहां से भागकर दमोह आ गया था और करीब 10 दिनों तक आरोपी ने किसी से कुछ नहीं कहा।

[dgv_vimeo_video id=”809473650″]

आरोपी को लेकर हरियाणा ले जाएगी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पति की पतासाजी पर पानीपत जिले के सदर थाना अंतर्गत आने वाले बाबरपुर में हुए हत्याकांड की जानकारी हरियाणा पुलिस को दी। जिसके बाद हरियाणा से पुलिस ने दमोह पहुंचकर आरोपी अजय को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं, हटा न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर हरियाणा जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”809472823″]

मृतका के परिजनों ने जताई नाराजगी

वहीं, मृतका के परिजनों ने मामले में उचित न्याय की मांग की है। परिजनों ने बताया कि, पुलिस द्वारा उन्हें सूचना दी गई थी वैजयंती सौर की हत्या उनके पति द्वारा कर दी गई है। फिलहाल, मामले में कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”809472970″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews