सिंधिया के सवाल पर भड़की कमलनाथ की मंत्री, मीडियाकार्मियों के माइक पर उतारा गुस्सा

सिंधिया के सवाल पर भड़की कमलनाथ की मंत्री, मीडियाकार्मियों के माइक पर उतारा गुस्सा

गणेश अग्रवाल/दमोह। दमोह में पत्रकारों से बात करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाए जाने के सवाल पर भड़क गईं। इसका जवाब देते हुए उनकी आवाज़ में तल्खी और चेहरे पर नाराज़गी साफ ज़ाहिर हो गई। इमरती देवी इस सवाल पर कुछ इस कदर खफ़ा हो गईं कि सवालों का जवाब देने की जगह अपना गुस्सा मीडियाकर्मियों और उनकी माइक आई डी पर निकाल दिया। इमरती देवी का गुस्सा उस वक्त फूटा है जब सिंधिया पार्टी से नाराज चल रहे है और शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक से भी उठकर बाहर आ गए।इमरती देवी सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती है, और कही ना कही महाराज को लेकर वे भी नाराज नजर आ रही है, जिसके चलते उनका गुस्सा आज पत्रकारों के सवालों पर फूट पड़ा।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल इमरती देवी दमोह के सर्किट हाउस पहुंची थी जहां कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया और फिर वे पत्रकारों से बातचीत करने लगीं। इसी बीच जब उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल किया गया तो उनको गुस्सा आ गया। प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी माने जाने वाली इमरती देवी सिंधिया की अनदेखी से वैसे ही नाराज चल रही हैं और ऐसे सवाल पर उनका गुस्सा खुलकर सामने आ गया। उन्होने किसी तरह इस सवाल का जवाब तो दिया लेकिन जवाब खत्म होने के बाद सरेआम माइक आई डी को धक्का देकर मीडियाकर्मियों से चले जाने के लिए कह दिया।इसके पहले जबलपुर में इमरती देवी ने कहा था कि अगर महाराज सड़क पर उतरे तो पूरी देश मे कांग्रेस के कार्यकर्ता भी सड़को पर उतरेंगे।

बता दे कि शनिवार रात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर में कहा था कि मप्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम जल्द ही पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी तय करेंगी। प्रदेश में सत्ता और संगठन से जुड़े मसलों को लेकर सीएम ने कहा कि दोनों के बीच बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई है। बैठक में पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई है।ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाए जाने की अटकलें तेज हो चली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews