उड़ीसा से अपहरण किये युवक को जबेरा पुलिस ने अपहरण कर्ता के चंगुल से मुक्त कराया

उड़ीसा से अपहरण किये युवक को जबेरा पुलिस ने अपहरण कर्ता के चंगुल से मुक्त कराया

दमोह/जबेरा, गणेश अग्रवाल| उड़ीसा प्रदेश से अपहरण कर लाये युवक को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त कराने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी कमलेश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दमोह को थाना कालीमेला जिला मलकान गिरी उड़ीसा प्रान्त से जानकारी मिली थी कि उड़ीसा प्रदेश से दाम डिवा पिता भुटीया डिवा उम्र 20 बर्ष निवासी हरडागुडा का अपहरण कर लिया गया था और अपहरणकर्ता की जानकारी दमोह जिले में होने की प्राप्त हो रही है।

पुलिस को सूचना मिलने पर अपहरणकर्ताओं की तलाश हेतु सायबर सेल दमोह की टीम आरक्षक राकेश अठ्या के सहयोग से लोकेशन ट्रेस कर थाना प्रभारी के के तिवारी और नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह को निर्देशित किया गया।

सोमबार को जबेरा थाना प्रभारी कमलेश तिवारी एव पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक सुंदर,आरक्षक भगवत, कमल,कल्याण ब नगर रक्षा सामिति के सदस्य लखन झारिया ने अपहृत युवा दाम डिवा एव अपहरण कर्ता आरोपी मनीष पिता रविशंकर प्रधान उम्र 21 बर्ष निवासी घाना मैली को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु उड़ीसा पुलिस टीम एसआई सूरज कुमार संझार ब उनकी टीम के सुपर्द किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews