
दमोह, गणेश अग्रवाल| कोतवाली थाना अंतर्गत देर शाम हुए एक घटनाक्रम में सेन परिवार के 3 लोग घायल हो गए| यह घटना इंदिरा कॉलोनी की बताई जा रही है| जहां पर रहने वाले सेन परिवार के तीन लोगों पर पास के ही सोनी परिवार के लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया|
घटना के पीछे का कारण जमीनी विवाद होना बताया जा रहा है| वहीं घायल पिता और दोनों पुत्रों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है| जहां पर उनका इलाज जारी है. घटना के बारे में घायल पीड़ित ने जानकारी दी. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करके आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

