
Damoh News : मध्य प्रदेश में नए सीएम की घोषणा हो चुकी है कल पीएम की मौजूदगी में नए सीएम डॉ मोहन यादव शपथ लेंगे लेकिन सूबे में शिवराज सिंह चौहान का जादू अब भी सर चढ़कर बोल रहा है, प्रदेश में लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना से मामा और भाई के रूप में लोकप्रिय हुए शिवराज को फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठाए जाने की मांग जोरों पर है।
क्या है मामला
बता दें कि ये मांग शिवराज के समर्थक या विधायक नहीं कर रहे बल्कि प्रदेश की लाडली बहने कर रही हैं। सूबे के दमोह से कुछ ऐसी ही तश्वीरें सामने आई है जब यहां की महिलाओं ने भाजपा आलाकमान से फिर से शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। दमोह के नगर पालिका स्थित हनुमान मंदिर में महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ और भजन पूजन कर सद्बुद्धि के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की।
[dgv_vimeo_video id=”893735257″]
[dgv_vimeo_video id=”893736537″]
[dgv_vimeo_video id=”893736857″]
लाडली बहनों के मुताबिक प्रदेश में शिवराज सिंह उनके मुख्यमंत्री नहीं बल्कि भाई है और उनका कार्यकाल बहुत अच्छा है। महिलाएं साफ कह रही हैं कि शिवराज के राज में जितनी भी योजनाएं आई उनसे महिलाओ का हित हुआ है और उन्होंने अच्छे भाई और मामा की भूमिका निभाई है। दमोह की इन महिलाओं ने सिर्फ मांग ही नहीं की है बल्कि चेतावनी भी दी है कि यदि शिवराज को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो महिलाएं धरना प्रदर्शन और अनशन जैसे कदम भी उठाएंगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”893737277″]
[dgv_vimeo_video id=”893737467″]
[dgv_vimeo_video id=”893738091″]
