
Damoh News : दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके साथ ही टपरे में बंधी भैंस की भी मौत हो गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया है।

जानें कहां का है मामला?
दरअसल, मामला फतेहपुर चौकी क्षेत्र के खमरिया गांव का है। जब शुक्रवार दरमियानी रात आकाशीय बिजली गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धर्मदास पिता गजाधर कुशवाहा उम्र 55 वर्ष के रुप में की गई है जो कि किसान थे। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं, मौके पर दलबल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह मामले में आने की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
दमोह दिनेश, अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

