
Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह में बिजली विभाग द्वारा ठीक से सप्लाई लाइन और ट्रांसफार्मर्स का मेंटेनेंस न किये जाने का खामियाजा इलाके के लोग कई महीनों से भुगत रहे हैं। जहां लोगों को हर दिन कई बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात दोनों समय कब बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। इस बीच बिजली मंडल के ठीक रखरखाव न किये जाने की एक तश्वीर सामने आई है।
मची सनसनी
जब बीच शहर एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और फिर काफी देर तक इससे आतिशबाजी की तरह आवाजें आती रही। रविवार की सुबह दमोह में मौसम ने मिजाज बदला तो हल्की बूँदाबांदी हुई और पानी की कुछ बूंदों का असर शहर के कचोरा इलाके में देखने को मिला। यहां खंबे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बड़ी और फिर आतिशबाजी की तरह विस्फोट होने लगे। गनीमत रही कि इसके आसपास लोग नहीं थे। वहीं, सड़क से गुजर रहे लोगों में भी दशहत साफ देखी गई।
[dgv_vimeo_video id=”804768427″]
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

