
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह से इस वक़्त की बड़ी खबर है जहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद 3 लोगों की मौत हो गई है जबकिं 10 लोग गम्भीर घायल हुए हैं।
यह है पूरा मामला
बता दें कि मामला दमोह शहर के बीचों बीच बड़े पुल इलाके का है जहां अवैध रूप से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ जिसके बाद अफरा तफरी मच गई और तेज ब्लास्ट के बाद इलाका दहशत में आ गया। लोग जब तक समझते फैक्ट्री का मकान धराशायी हो गया। जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक़्त इसमे मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस को मिली सूचना के बाद रेस्क्यू टीम पहुंची तो घायलों को बाहर निकाला गया।
[dgv_vimeo_video id=”879740776″]
जिले के कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सुनील तिवारी ने खुद मोर्चा संभाला और घायलों को निकाला जिसके बाद तीन लोगों की मौत ही गई है वहीं 10 घायलों को दमोह के जिला अस्पताल भेजा गया है। मरने वालो में फैक्ट्री का मालिक अभय गुप्ता भी शामिल है जबकि दो मजदूर हैं। फिलहाल कलेक्टर ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”879741435″]
[dgv_vimeo_video id=”879741635″]
